फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा

Wed, 19 Oct 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
किसान दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बुधवार को लगे किसान दिवस में बिजली किल्लत, गन्ना भुगतान, उड़द की बर्बाद हुई फसल का मुद्दा छाया। डीएम ने विभागीय अफसरों को किसानों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गांव धनौरा निवासी शिवराज त्यागी ने बताया कि गन्ना भुगतान नहीं मिलने से उन्हें घर खर्च चलाने में मुश्किल हो रही है। सत्यवीर सिंह ने कहा कि उड़द की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है, लेकिन कृषि विभाग की ओर से कोई मदद नहीं मिल रही है।

अमन सिंह ने कहा कि बिजली किल्लत के चलते फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के किसान अनिल त्यागी ने कहा कि फसलें चौपट हो जाने के बावजूद बैंक बीमा राशि नहीं दे रहे, जिससे किसान बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों की समस्या पर डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसान दिवस के माध्यम से उनकी हर समस्या का निस्तारण किया जाए। उन्होंने विभागीय अफसरों को किसानों के हित का ध्यान रख,

उन्हें तमाम योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने कहा कि किसानों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि विभाग में सरसों का बीज आ चुका है। किसान रजिस्ट्रेशन कराकर सब्सिडी पर बीज ले सकते हैं।  

इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी राजित राम वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वाईपी सिंह समेत गौरव कुमार, सोबित, वीरपाल, दुष्यंत चौहान जयदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें