फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गृह क्लेश के चलते वृद्ध ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ब्रजघाट। गंगा नगरी में वृद्ध व्यक्ति ने गृह क्लेश के चलते आत्महत्या करने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने वृद्ध को बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया है।

सोमवार की दोपहर बुजुर्ग व्यक्ति हापुड़ की तरफ से आ रहे ऑटो से गंगा पुल पर उतरें, जो काफी देर तक पुल और हाईवे के किनारे पर टहलते रहे। जिसके बाद वह सीढ़ियां उतरकर आरती प्लेटफार्म पर पहुंच गए और वहां पर सीढ़ी पर बैठे रहे। कुछ ही देर बाद वह तट पर पहुंचे और नाव पर चढ़कर आत्महत्या की नीयत से गंगा में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्ध को कूदता देखकर गोताखोर मोटरबोट लेकर गंगा में निकल गए। उन्होंने व्यक्ति को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की, तो व्यक्ति ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि परिजनों को बुलाकर वृद्ध को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, परिजनों को उन्हें दोबारा परेशान करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें