फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 47 रन से दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर क्लासिक क्रिकेट क्लब और कोटा क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने 47 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


क्लासिक क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 249 रन बनाए, फिरोज अहमद ने 51 गेंद में 107 रन, साजिद कुरैशी ने 32 गेंद 54 रन और फैज अहमद ने 17 गेंद में 50 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोटा क्लब टीम 20 ओवर में 202 रन ही बना स की। इसमें शाहरुख ने 39 गेंद में 63 रन और दानिश ने 39 गेंद में 62 रन बनाए। क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए इरशाद छोटू ने दो विकेट, अनुभव शर्मा ने एक विकेट, शारिक बाबा ने एक विकेट हासिल किया। शतकीय पारी खेलने वाले फिरोज अहमद को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें