हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी सवार दपंती गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जिला मेरठ के गांव बराल निवासी सुनील कुमार ने बताया कि 24 फरवरी को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ से मोदीनगर जा रहे थे। गांव बदनौली स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह व उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वह अपने व पत्नी के उपचार कराने में व्यस्त थे। इस कारण वह पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पति की तहरीर पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर पहचान कर जल्द पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।