पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बांके बिहारी मंडप के पास आग में झुलसे एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला। पुलिस नशे में तापने के दौरान आग में गिरने से मौत का कारण बता रही है।
सोमवार की देर शाम लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति सड़क किनारे जली हुई झांडि़यों में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान गांव खेड़ा के आंबेडकर मोहल्ला निवासी ईश्वर (55) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक शराब पीने का आदी था। कोतवाली प्रभारी रघुराज सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि वे अत्यधिक शराब पीने के दौरान आग पर ताप रहे थे। इसी दौरान झाडिय़ों में लगी आग में गिरने से उनकी मौत हुई है। हालांकि मौत के सही कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मिल पाएगी।
-