फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फार्मर रजिस्ट्री करवाने में किसान हो रहे परेशान

Sat, 25 Jan 2025 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाटा अपलोड कराने के लिए किसान जनसेवा केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं परंतु उनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने का आदेश जारी किया है। आदेश में कहा है कि किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त उन्हीं किसानों के खाते में आएगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराई होगी। इस आदेश के बाद जनसेवा केंद्रों पर किसानों की कतार लगने लगी। लेकिन, सर्वर की धीमी गति बाधा साबित हो रही है। अब किसान रात में जनसेवा केंद्रों पर पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री करा रहे हैं। सर्वर की गति में अभी तक सुधार नहीं हो सका है। एसडीएम साक्षी शर्मा ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक किया जा रहा है। काफी संख्या में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कर डाटा पोर्टल पर अपलोड करा दिया गया है। सर्वर की दिक्कतों से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें