आर्य कन्या पीजी कालेज की बीए प्रथम और द्वितीय की बैक परीक्षा में करीब 75 छात्राएं फेल हो गयी हैं। छात्राओं ने जब इस संबंध में शिकायत की तो प्रिंसिपल ने ही उन्हें लताड़ दिया।
इससे क्षुब्ध होकर छात्राओं ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में प्रदर्शन करने की कोशिश की तो बाहर से गेट बंद करवा दिया गया। सीसीएस यूनिवर्सिटी का बैक पेपर का रिजल्ट आ गया है।
इसमें एकेपी कॉलेज की बीए फर्स्ट और सेकंड ईयर की 75 छात्राएं फेल हो गई हैं। अन्य कॉलेजों की स्थिति भी यही है। छात्राओं की समस्याएं दूर करने के बजाए कॉलेज प्रशासन उन्हें दबाने की कोशिश कर रहा है।
छात्राओं ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को वह इस संबंध में प्रिंसिपल से मिलने गई लेकिन दिलासा देने के बजाए उन्हाेंने डांट दिया।
कालेज प्रशासन के विरोध में छात्राओं ने कालेज के बाहर प्रदर्शन करना चाहा तो प्रिंसिपल ने जबरन छात्राओं को कालेज के अंदर करके बाहर से गेट बंद करा दिया।
छात्रसंघ अध्यक्ष अध्यक्ष रेशमा, उपाध्यक्ष आलिया, महामंत्री सुरभि, सहसचिव प्रिया ने बताया कि इस मामले में कॉलेज की ओर से काई राहत नहीं मिल रही है। इस संबंध में प्राचार्या से वार्ता करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने मिलने से इंकार कर दिया। फोन करने पर उन्होंने फोन भी रिसीव नहीं किया।