फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेहंदी लगाए बैठी रहीं दुल्हन नहीं आ सकी बरात

Mon, 26 May 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। दहेज में बाइक न मिलने से नाराज दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। दुल्हन हाथ में मेहंदी सजाए बैठी रही। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की मां ने थाने में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने महिला ने दी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी बेटी की शादी जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ तय हुई थी। शादी के लिए 26 मई की तारीख तय की गई। बेटी को दहेज में देने के लिए सामान भी लाया गया। दो दिन से घर पर हल्दी और मेहंदी की रस्म की गई। इसी बीच लड़के पक्ष ने बाइक और ढ़ाई लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। बिचौलिया ने समझाने का प्रयास किया। वहीं, सोमवार की सुबह दुल्हन पक्ष के लोग निश्चिंत होकर शादी की तैयारियों में लग गए थे। दुल्हन साज शृंगार कर चुकी थी। वहीं हाथ में मेहंदी लगाए बरात के आने का इंतजार करती रही, लेकिन दोपहर तक बरात दरवाजे पर नहीं पहुंची तो दुल्हन व परिजनों के चेहरों पर मायूसी छा गई।
वहीं, लड़के पक्ष का कहना है कि युवती के परिजनों ने उसकी पहली शादी व अन्य कई तथ्य छिपाकर विवाह कराने की कोशिश की है। जिसकी जानकारी मिलने पर शादी से इन्कार किया गया है। दहेज की मांग का आरोप निराधार है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें