फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी ने दहेज के लिए नवजात और पत्नी को घर से निकाला

Mon, 15 May 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
दहेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज के लिए एक फौजी ने अपनी पत्नी को मात्र पांच दिन के नवजात के साथ घर से निकाल दिया। सोमवार को बच्चे के साथ पहुंची विवाहिता ने डीएम और एसपी के समक्ष शिकायत की। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है।
विज्ञापन


शिकायत करने पहुंची बुलंदशहर निवासी रीना ने बताया कि 29 नवंबर 2013  को उसकी शादी देहात थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव निवासी एक फौजी से हुई थी। अब यह परिवार बाबूगढ़ में वर्मा कालोनी में रहता है।

फौजी फिलहाल इलाहाबाद में तैनात है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। दस मई को रीना ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन बेटा होने की खुशी को भुलाकर फौजी ने पिछले कई माह से चली आ रही दो लाख रुपये की दहेज की मांग दोहरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


असमर्थता जताने पर रविवार शाम फौजी ने रीना को पांच दिन के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। सोमवार को बुलंदशहर से अपनी मां के साथ रीना कलक्ट्रेट पहुंची और डीएम, एसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


एसपी हेमंत कुटियाल ने सीओ को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें