फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कुत्ते ने आठ साल के बच्चे पर किया हमला

Sat, 06 Dec 2025 09:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में एक कुत्ते ने आठ वर्षीय बच्चे को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी हाशिम का आठ वर्षीय पुत्र अबूजर शुक्रवार की रात पड़ोसियों के यहां खेलने गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय कुत्ते ने अबूजर को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और कुत्ते को किसी तरह भगाया। सूचना मिलने पर हाशिम परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां बच्चे की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बच्चे के घाव गहरे हैं। ऐसे मामलों में रेबीज के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसी स्थिति में ह्यूमन रेबीज इम्यून ग्लोब्युलिन की वैक्सीन जिला अस्पताल में उपलब्ध है। बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, हापुड़ के मोहल्ला मजीदपुरा में घर के बाहर खेल दो बच्चों पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे बाल-बाल बच गए। जबकि एक बच्चा सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। कुत्ते के हमले की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें