फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बच्चे के चेहरे पर कुत्ते ने किया हमला, गढ़ से भी दो दिल्ली रेफर

Mon, 08 Apr 2024 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन वर्षीय मासूम के चेहरे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। हापुड़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंटी रेबीज सीरम लगवाने के लिए दिल्ली रेफर किया गया। इसके साथ ही गढ़ में चार बच्चों को कुत्तों ने काटा, इनमें दो को दिल्ली रेफर किया गया है। जिसमें एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

हापुड़ के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी रोहन का साढ़े तीन वर्षीय बेटा तुषार घर के बाहर खेल रहा था। आवारा कुत्तों ने उसे नीचे गिराकर नोचना शुरू कर दिया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। बच्चे को परिजन हापुड़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया।

वहीं, गढ़ नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी साबिर की बेटी नमरा के अलावा रोहन, केशव और सलमान को भी कुत्तों ने घेर कर हमला कर दिया। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, इसमें नमरा और सलमान को पहले मेरठ रेफर किया गया। जिसके बाद उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन




पीएचसी में लग रहे रेबीज के इंजेक्शन

बंदर और कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर अब पीएचसी में भी रेबीज के इंजेक्शन लगाने शुरू कर दिए गए हैं। इस संबंध में केंद्र प्रभारियों को सीएमओ ने निर्देशित कर दिया है।



एंटी रेबीज सीरम की जिले में नहीं व्यवस्था-

जिन बच्चों को कुत्तों द्वारा अधिक जख्मी किया जाता है, ऐसे बच्चों को 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज सीरम लगाना होता है, जो जख्म के आसपास लगाया जाता है। ताकि रेबीज दिमाग तक न पहुंचे। जिले में यह वैक्सीन नहीं आती, इसलिए बच्चों को इस तरह की वैक्सीन के लिए दिल्ली ही भेजा जाता है।



पांच दिनों में टीकाकरण की स्थिति-

तिथि टीकाकरण

08 अप्रैल 448
06 अप्रैल 320
05 अप्रैल 381
04 अप्रैल 320
03 अप्रैल 318


चार साल पहले हुई थी कुत्तों की नसबंदी-

जिले में कुत्तों की संख्या बढ़ रही है, चार साल पहले पालिका द्वारा नसबंदी कराई गई थी। बंदरों को पकड़ने और कुत्तों की नसबंदी का कोई अभियान फिलहाल नहीं चला है। जिसके कारण लोगों को इनके हमले का शिकार होना पड़ रहा है।



-पर्याप्त है वैक्सीन-

जिले के सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज की वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। सीएचसी के साथ ही अब पीएचसी पर भी यह मुहैया करा दी गई है। ताकि लोगों को टीकाकरण के लिए परेशान न होना पड़े। - डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें