फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मनचले की हरकत से छात्रा परेशान

Mon, 08 Apr 2024 10:20 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मनचले की हरकतों से परेशान कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है, जिसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी पड़ोसी गांव के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने के लिए जाती है। कॉलेज आने-जाने के दौरान गांव निवासी युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील फब्तियां कसता है। बेटी ने कई बार उसे नजर अंदाज किया, जिसके चलते आरोपी के हौसले और बढ़ गए। आरोपी ने शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने डर के कारण कॉलेज जाना बंद कर दिया। पूछताछ करने पर बेटी ने परिजनों को आरोपी की हरकत के बारे में बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें