हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में कुत्ते ने स्कूल जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को हाथ और पैर पर कई जगह काटा है। ग्रामीणों को कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है।
जोगीपुरा निवासी फुरकान ने बताया कि गांव निवासी मोनू का नौ वर्षीय पुत्र रिहान गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। शुक्रवार सुबह वह बाकी बच्चों के साथ स्कूल जा रहा था। जैसी ही वह स्कूल के पास पहुंचा तो एक कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। बाकी बच्चे चीख पुकार मचाते हुए भाग खड़े हुए। लेकिन रिहान को कुत्ते ने नीचे गिराकर काटना शुरू कर दिया। उसके हाथ और पैर पर कुत्ते ने काटा। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बच्चे को बचाते हुए कुत्ते को भगाया। बच्चे को सरकारी अस्पताल में वैक्सीन लगाई गई है। बीडीओ श्रुति यादव का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। समस्या से निजात दिलाई जाएगी।