फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी अस्पताल में नहीं मिले डॉक्टर, 11 माह के अदनान ने पिता की गोद में ही तड़पकर तोड़ा दम

Thu, 29 Dec 2022 08:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना

सार

जहीर अली ने बताया कि उसके 11 माह के बेटे अदनान की बुधवार रात तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में उसे समस्या हो रही थी। बेटे को लेकर वह किसी तरह धौलाना सीएचसी पहुंचा। पूरा अस्पताल खाली पड़ा था, कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। 
विज्ञापन
मासूम अदनान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलाना सीएचसी में बुधवार रात चिकित्सकों के नहीं मिलने से एक 11 माह के मासूम ने पिता की गोद में ही तड़पकर दम तोड़ दिया। एक घंटा तक परिजन चिकित्सकों के आने का इंतजार करते रहे। गमगीन माहौल में मृतक मासूम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सीएमओ ने मामले में सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

कस्बा निवासी जहीर अली ने बताया कि उसके 11 माह के बेटे अदनान की बुधवार रात तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में उसे समस्या हो रही थी। बेटे को लेकर वह किसी तरह धौलाना सीएचसी पहुंचा। पूरा अस्पताल खाली पड़ा था, कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। करीब आधा घंटा बाद एक महिला कर्मचारी आयी, उसने बच्चे की हालत को देखकर पहले को हाथ खड़े कर दिए।

बच्चे की हालत बिगड़ती जा रही थी, महिला कर्मचारी से चिकित्सकों को बुलाने की बात कही। लेकिन कोई नहीं आया, उक्त महिला ने बच्चे को ऑक्सीजन लगाने का प्रयास किया। लेकिन वह सही से ऑक्सीजन तक नहीं लगा पायी।

बेटे ही हालत खराब होने पर जहीर और उसकी पत्नी रशीदा रोते रहे, लेकिन चिकित्सकों का दिल नहीं पसीजा। करीब एक घंटा तक तड़पने के बाद मासूम अदनान ने पिता की गोद में ही दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में बच्चे को सुपुर्द के खाक किया गया।

उधर, इस मामले में सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित कुमार ने बताया कि बच्चा केंद्र पर जब पहुंचा तब उसकी हालत बहुत बिगड़ चुकी थी। उसे ऑक्सीजन देकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चा नहीं बच पाया।
विज्ञापन

मामला गंभीर, जांच कर होगी सख्त कार्रवाई
अस्पताल में बच्चे की मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि वास्तव में रात के समय चिकित्सक अस्पताल में नहीं मिले तो यह गंभीर मामला है। इसमें जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। -डॉ.सुनील कुमार त्यागी, सीएमओ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें