फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सरकारी चिकित्सक को निजी प्रैक्टिस करते रंगे हाथ पकड़ा

Sat, 23 Dec 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक को निजी प्रैक्टिस करते रंगे हाथ पकड़ा गया। डीएम द्वारा गठित टीम ने शनिवार को नोएडा जाकर एक क्लीनिक पर चिकित्सक से छह सौ रुपये फीस जमाकर जांच कराई और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले में सीएमओ ने डीएम व महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा लखनऊ को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डॉ. रुपाली गुप्ता अस्थि रोग विशेषज्ञ के विरुद्ध लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी। मरीजों का आरोप था कि वह जिला चिकित्सालय में मरीजों से ठीक व्यवहार नही करती है, साथ ही सरकारी ड्यूटी पर भी ध्यान नहीं दे रही हैं। अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिव्यांग बोर्ड व मुख्यमंत्री की वीआईपी ड्यूटी, महिला चिकित्सक मेडिकोलीगल कार्य भी नहीं करती हैं। साथ ही संयुक्त चिकित्सालय में गंभीर ऑपरेशन भी नहीं करती हैं। इस प्रकार की शिकायतों के बाद 22 दिसंबर को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रकरण रखा गया। जिसमें डीएम प्रेरणा शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद 23 दिसंबर को एक टीम का गठन किया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा डॉ प्रवीण शर्मा, डॉ वेद प्रकाश, डॉ. दीपक की एक टीम गठित की। टीम को शनिवार शाम डॉ. रूपाली गुप्ता के नोएडा स्थित निजी क्लीनिक पर भेजा गया, जहां वह बैठी मिलीं । यहां पर रिसेप्शनिस्ट भी मौजूद थी। टीम ने छह सौ रुपये जमा कर चिकित्सा परामर्श लिया। सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि डॉ रुपाली गुप्ता के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी व महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं लखनऊ को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें