फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फिजियोथेरेपिस्ट से मारपीट के मामले में डीएम से फरियाद लगाने पहुंचे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ । दा इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट से जुड़े पदाधिकारी बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां फिजियोथैरेपिस्ट से मारपीट और मुकदमा दर्ज होने के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. जोजी एम. और डाॅ. पवन कुमार सैनी ने कहा कि नगर के न्यू शिवपुरी में डॉ. विनीत त्यागी अपना क्लीनिक संचालित करते हैं। लगभग 15 साल से वह अलग-अलग स्थानों पर क्लीनिक का संचालन करते हुए मरीजों को स्वस्थ कर चुके हैं। उन्हाेंने बताया कि डॉ. विनीत के क्लीनिक पर एक महिला सर्वाइकल व गले में दर्द की शिकायत लेकर 11 मई को उनके क्लीनिक पर आई थीं। इलाज चलने के दौरान उनके स्टॉफ ने उक्त महिला से इलाज की फीस की मांग की। इस पर आठ जून को महिला व उसके पति क्लीनिक पर पहुंचे और झूठे आरोप लगाते हुए मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसलिए मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।

मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. संजीव झा, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. सचिन गंगवार, डॉ. गुरुचरन, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ. तुषार, डॉ. गौरव त्यागी, डॉ. अंजना तेवतिया, डॉ. हिमांद्री कपिल, डॉ. अमित कुमार, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. वंदना गुप्ता, डॉ. मोनिका चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें