फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली विकसित भूमि तो एचपीडीए पर लगाएंगे ताला

Mon, 17 Apr 2017 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छह फीसदी विकसित भूमि लौटाने की शर्त पूरी नहीं करने से गुस्साए श्यामपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को अखिल भारतीय पंचायत विकास प्रधान संगठन के आह्वान पर बैठक कर प्राधिकरण ऑफिस में ताला लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में एचपीडीए के सचिव को भी ग्रामीणों ने पत्र भेजा है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री राजवीर सिंह भाटी ने बताया कि आठ वर्ष पहले एचपीडीए ने प्रीत विहार विस्तार योजना के तहत दर्जनों किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया था।

उस समय प्रभावित किसानों को एचपीडीए ने 10 फीसदी भूमि का मुआवजा नहीं दिया था। इसके एवज में एचपीडीए के अफसरों ने छह फीसदी भूमि विकसित करने के बाद किसानों को लौटाने का वादा किया था।
विज्ञापन


लेकिन आठ साल बाद भी एचपीडीए की ओर से अब तक किसानों को भूमि विकसित कर नहीं लौटाई गई है। पूर्व में भी जब आंदोलन की रणनीति बनाई गई तो अफसरों ने भूमि चिन्हित करने और जल्द ही प्रभावित

किसानों को शर्त के अनुसार जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर शांत करा दिया था। लेकिन समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द शर्त के अनुसार छह फीसदी भूमि किसानों को नहीं मिली तो 15 मई को प्राधिकरण कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इस संबंध में एचपीडीए के सचिव को भी पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में महेश, तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश, भोपाल, प्यारेलाल, गंगाराम, गंगासरन, राजवीर, जयवीर, राकेश, माहू आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें