फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के ‘गांव’ में भी बुखार का कहर

Mon, 05 Sep 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
मच्‍छर - फोटो : Desk
विज्ञापन
डीएम के गोद लिए गांव ट्याला में भी बुखार ने पांव पसार लिए हैं। सोमवार को बुखार से पीड़ित गांव के 11 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को दवाएं दी गईं। गांव में गंदगी व जलभराव के कारण समस्या और विकट हो गई है।
विज्ञापन


डीएम और स्वास्थ्य अफसरों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है। जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर स्थित डीएम के गोद लिए गांव ट्याला में गंदगी और जलभराव के कारण बुखार तेजी से फैल रहा है।

गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड ट्याला के मरीजों से ही भरे पड़े हैं। बुखार से पीड़ित 11 मरीज यहां भर्ती हैं। वहीं 25 से अधिक मरीजों को चिकित्सकों ने दवाएं दी हैं। इसके अलावा दर्जनों मरीज नगर के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। बीते वर्ष भी ट्याला में बुखार से कई लोगों की मौत हो गई थी। बावजूद इसके अफसर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


बुखार की चपेट में आकर 50 वर्षीय ताहिर, 6 वर्षीय साहिल, 8 वर्षीय समीर, 40 वर्षीय मुतीउर्रहमान, 8 वर्षीय अफजल, 16 वर्षीय सुमैया, 28 वर्षीय तरन्नुम, 45 वर्षीय वसीला, 18 वर्षीय रजिया, 6 वर्षीय सुहैल, 7 वर्षीय शोएब सीएचसी में भर्ती हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण गांव में बुखार का कहर नहीं थम रहा है। गांव में कभी कभार ही कैंप लगाए जा रहे हैं। सूचना के बाद भी चिकित्सक न तो गांव में जा रहे हैं और न ही कैंप लगाए जा रहे हैं।

गांव में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से गंदा पानी गांव में ही एकत्रित हो रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं।

ट्याला गांव में बुखार फैलने से ग्रामीणों की बढ़ती समस्या पर प्रशासनिक अफसर बेशक पर्दा डाल रहे हों, लेकिन गांव निवासी मारूफ पीड़ितों के लिए सहारा बन रहा है। मारूफ ही सभी मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराता है। इतना ही नहीं रातभर मारूफ मरीजों की देखभाल भी करता है।

जिला डेंगू प्रभारी एससी डोभाल का कहना है कि ट्याला गांव में कैंप लगाकर मरीजों को दवा दी जाती रही हैं। सीएचसी में उनके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गांव में टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन


इस संबंध में फिलहाल जानकारी नहीं है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। अनिल ढींगरा, डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें