फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डीएम ने बैठाई जांच, बढ़ी अफसरों की मुश्किलें

Sun, 17 Jul 2016 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली का मीटर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मीटर पर ओके की रिपोर्ट के लगाने के बाद उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने के मामले में अब डीएम ने जांच बैठा दी है। इससे संबंधित अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इस संबंध में जांच अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


बता दें कि बीती दो जुलाई को बिजली निगम के तीन अफसरों ने गढ़ रोड स्थित एक होटल पर छापामार मीटर पर जांच के बाद ओके की रिपोर्ट लगा दी थी।

शिकायत पर मामले की जांच एमडी स्तर से शुरू होने के निर्देश होते ही संबंधित अधिकारियों ने 13 दिन बाद उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। इस संबंध में उपभोक्ता ने एसडीएम कोर्ट में अपील की है।

मामले की जांच अधीक्षण अभियंता द्वारा की जा रही थी। जांच से असंतुष्ट इन अफसरों ने सीडीओ से शिकायत कर शोषण का आरोप लगाया था। सीडीओ ने इस मामले से डीएम को अवगत कराया तो डीएम ने अधीक्षण अभियंता से जांच रिपोर्ट तलब कर ली है।
विज्ञापन


अब इस मामले में डीएम ने भी जांच बैठा दी है। ऐसे में उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर कराने वाले अफसरों की मुसीबतें बढ़ती दिख रही हैं। अधीक्षण अभियंता एके त्यागी ने कहा कि इस मामले की जांच वह कर चुके हैं। डीएम कार्यालय से जांच रिपोर्ट मांगी गई थी, जो भेज दी गई है। मामले में डीएम ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें