फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़ी बस, बड़ा हादसा टला

Tue, 15 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत उपैड़ा फ्लाईओवर पर एक प्राइवेट बस के चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को डिवाइडर से हटवाकर जाम खुलवाया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह तड़के पांच बजे एक प्राइवेट बस गढ़ से हापुड़ जा रही थी।

बाबूगढ़ के गांव उपैड़ा के पास चालक को झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। उधर, थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें