फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल मार्केट में क्राकरी शॉप में लगी आग

Tue, 15 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
क्राकरी शॉप में लगी आग - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गोल मार्केट स्थित क्राकरी शॉप में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दिन निकलने पर दुकान से धुआं निकलते देख लोगों ने मामले की सूचना दुकानदार और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग से पांच लाख रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया। बराही मोहल्ला निवासी अनुज कुमार की गोल मार्केट में कार्तिक शॉपिंग सेंटर नाम से क्राकरी शॉप है। मंगलवार सुबह छह बजे अचानक दुकान में आग लग गई।

दुकान से धुआं निकलते देख आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान स्वामी ने आग लगने से पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह का कहना है कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी थी। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें