फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार और एई के बीच कहासुनी, हंगामा

Wed, 22 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
कहासुनी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में सड़क कार्य के पेमेंट को लेकर ठेकेदार व एई में कहासुनी हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई। आरोपी ठेकेदार ने एई को चुनाव बाद भुगतने की धमकी दी। एई ने मामले की शिकायत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सिंभावली के गांव हाईकोट में 10 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य किया गया था। जिसकी अभी तक ठेकेदार को पेमेंट नहीं हो सकी।

मंगलवार की देर शाम जिला पंचायत कार्यालय में सहायक अभियंता पवन कुमार गोयल अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। तभी वहां ठेकेदार पहुंचा, जिसने भुगतान की मांग की। इस बीच दोनों में कहासुनी होने लगी। जिस पर वहां हंगामा होने लगा और मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन


ठेकेदार ने एई को चुनाव बाद भुगत लेने की धमकी देते हुए जल्द पेमेंट का भुगतान करने को कहा। इस बीच वहां बैठे अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। पीड़ित एई ने बताया कि आरोपी ठेकेदार जिला पंचायत में पंजीकृत नहीं है।

उसने किसी अन्य ठेकेदार के लाइसेंस पर कार्य किया था। निर्माण कार्य का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण नहीं हो पाया है। जिसके चलते पेमेंट का भुगतान नहीं हुआ है। कोतवाली में मामले की शिकायत की है।

जबकि सीडीओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की है। वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार से दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें