विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
इसके बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने बताया कि वह सरकार के समक्ष लंबे समय से विभिन्न मांगों के निस्तारण की आवाज उठा रहे हैं,
लेकिन समस्या का समाधान तो दूर आश्वासन के बावजूद कोई राहत नहीं मिल रही है। इससे शिक्षकों को बेहद परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों की मुख्य मांग पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिलाने,
मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति करने और वेतनमान में बढ़ोत्तरी आदि हैं। प्रदर्शन करने वालों में संदीप सिरोही, संजय शर्मा, ललित शर्मा, शेखर वर्मा, उमेश, दीप्ति, पुनीत, आरती वर्मा, गितेश पांडेय, आरती आदि रहे।