फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीआईजी का धौलाना थाने का किया औचक निरीक्षण

Wed, 26 Nov 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को धौलाना थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में साफ-सफाई से लेकर अभिलेखों की जांच की। डीआईजी ने सबसे पहले थाना परिसर में स्वच्छता का जायजा लिया। इसके बाद विभिन्न शाखाओं में रखे रजिस्टर, केस फाइलें और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मालखाने का विस्तृत परीक्षण किया, जहां शस्त्रों की सुरक्षा, रखरखाव और रजिस्टरों को परखा। कई स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला सहायता केंद्र का निरीक्षण करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ज्ञानंजय सिंह, एसएसपी विनीत भटनागर, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें