फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डिवाइडर से टकराई कार, बच्ची घायल

Wed, 26 Nov 2025 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे 9 पर शिवा ढाबा के पास बुधवार सुबह एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक 12 वर्षीय बच्ची मामूली रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली कि बिजनौर से दिल्ली जा रही कार शिवा ढाबे के पास रेलवे पुल के नजदीक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार में सवार जिला बुलंदशहर के कोतवाली करौंदा निवासी फिजा मामूली रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि कार को बिजनौर कोतवाली नगर के शाहपुर उर्फ हिंदूपुर निवासी समीर चला रहा था। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारु किया। सीओ अनीता चौहान ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें