फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं मिला वेतन, हंगामा

Wed, 25 Jan 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पिलखुवा
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान धौलाना रोड स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार सुबह फूट पड़ा। भड़के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रबंधन पर वेतन कम देने और साप्ताहिक अवकाश न देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह कर्मचारियों को शांत कराया। धौलाना रोड पर टॉवर के एंगल बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कंपनी के कर्मचारी एकत्रित हुए और तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में हंगामा करने लगे।

आक्रोशित कर्मचारियों ने बताया कि तीन महीने से उन्हें तनख्वाह नहीं मिली है। फंड बोनस काटने के बाद उन्हें नहीं मिलता है। वेतन बेहद कम है। कर्मचारियों से पूरे महीने काम कराया जाता है। महीने में एक दिन भी छुट्टी नहीं दी जाती है।
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन करने वालों में अमित तोमर, मंजूर, मुकेश राणा, लोकेश, रुपेंद्र, कपिल राणा, राजेंद्र राणा, उपेंद्र ठेकेदार, दिनेश तोमर और योगेंद्र तोमर सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे। इस संबंध में कंपनी के एचआर एमएस त्यागी ने कर्मचारियों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें