फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएचओ ने शीतगृहों रखवाया किसानों का आलू

Fri, 17 Mar 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
आलू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित माधव कोल्ड स्टोरेज में किसानों का आलू न रखे जाने की शिकायत पर शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर डीएचओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान शीतगृह कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में डीएचओ ने कतार में लगे किसानों का आलू कोल्ड स्टोर में रखवाया, साथ ही संचालक को किसानों को राहत दिलाने के निर्देश दिए। इन दिनों कोल्ड स्टोरेज में आलू को रखने के लिए किसानों की मारामारी मची हुई है।

शुक्रवार को गढ़ रोड स्थित माधव कोल्ड स्टोरेज पर किसान आलू रखने के लिए पहुंचे, तो उन्हें हाऊसफुल होने की बात कही गई, बीते दो दिन से कतार में लगे किसानों का इस बात को सुन गुस्सा फूट गया।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर किसी ने डीएम को सूचना दी, इस पर डीएम ने डीएचओ को निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। डीएचओ के मौके पर पहुंचते ही शीतगृह कर्मियों में हड़कंप मच गया। कर्मियों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में अब सिर्फ बीज रखने के लिए ही जगह बची है,

इस पर डीएचओ ने कहा कि जो किसान मोटा आलू रखना चाहता है बीज के स्थान पर उसे रखवाया जाए। किसानों को परेशान किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि कतार में लगे किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिया गया है। आलू उत्पादक किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें