फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व पर ब्रजघाट में गंगा स्नान करते श्रद्धालु।  संवाद
विज्ञापन
ब्रजघाट। ज्येष्ठ माह में द्वितीय गंगा दशहरा पर्व पर बुधवार को गंगानगरी समेत पुष्पावती पूठ, लठीरा के गंगा तटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कुछ श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया।
विज्ञापन


अधिक मास होने के कारण इस बार ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि भी दो बार रही। बुधवार को स्नान के लिए गंगानगरी में श्रद्धालुओं का आगमन मंगलवार की देर शाम से ही होने लगा था। दशमी पर ब्रह्म मुहूर्त में गंगा तट पर एकत्र होकर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना आरंभ कर दिया। ज्येष्ठ माह का गंगा दशहरा होने के कारण पालिका-प्रशासन और पुलिस को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान था लेकिन अनुमान से इतर श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही।
ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा के कार्तिकेय तटों पर करीब तीन लाख श्रद्धालु ही पहुंचे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक कार्यक्रमों के समापन के बाद अधिकांश श्रद्धालु अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। पर्व के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। भीड़ कम रहने के बावजूद घाटों पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और धार्मिक माहौल के बीच गंगा तट पर आस्था का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन



पार्किंग होने के बावजूद घाट पर पहुंच रहे वाहन, हो रही परेशानी

फोटो 12
ब्रजघाट। नगर पालिका की पार्किंग होने के बाद भी यात्रियों के वाहन गंगा के स्नान घाटों तक पहुंच रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि लोगों की शिकायत के बावजूद पुलिस और प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे लोगों में रोष है।
तीर्थपुरोहित पं. राजकुमार शर्मा ने बताया कि गंगानगरी में पालिका स्तर से वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग का निर्माण किया हुआ है। पार्किंग का संचालन टेंडर प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। ठेकेदार के कर्मचारी पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों से शुल्क वसूलते हैं। उनका कहना है कि इसके बावजूद बाहरी क्षेत्रों से आने वाले काफी श्रद्धालु अपने वाहनों को जबरन स्नान घाट तक ले जाते हैं।
बहुत से लोग अपने वाहनों को कच्चे घाट पर गंगा के बिल्कुल निकट खड़ा करते हैं। इससे स्नान करने वाले लोगों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी होती है। यदि इन लोगों से वाहन हटाने के लिए कहा जाए तो अभद्रता और बहस करते हैं। कुछ लोग वाहनों को रास्तों में खड़ा कर स्नान करने चले जाते हैं, जिससे पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं देता है।

सीओ राहुल यादव ने बताया कि गंगानगरी में पार्किंग से अलग खड़े होने वाले वाहनों को लेकर कई बार अभियान चलाए गए हैं। नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान भी किए गए हैं। ब्रजघाट चौकी पुलिस को निर्देशित कर दोबारा सघन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें