फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Wed, 15 Jun 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दूसरे दिन भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्येष्ठ दशहरा पर्व के दूसरे दिन भी एक लाख से अधिक भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्याऊ लगाकर श्रद्घालुओं को शरबत पिलाया। ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर बुधवार को भी ब्रजघाट गंगा समेत लठीरा के कच्चे घाट पर श्रद्घालु ने आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


जिसमें दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से आए महिला बच्चों समेत श्रद्घालुओं ने मोक्ष दायिनी में वैदिक रीति रिवाज के बीच डुबकी लगाकर विभिन्न अनुष्ठान संपन्न किए।

डुबकी लगाने वाले अधिकांश भक्तों ने किनारे पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण समेत भगवान शिव की जटाओं से धरती पर अवतरित हुई गंगा मैया के आगमन की कथा सुनी।
विज्ञापन


गांव सिखैड़ा के कैंप कार्यालय में सपा नेता सतपाल यादव ने प्याऊ लगाकर गंगा भक्तों को शरबत पिलाया। इस दौरान  बंगोली प्रधान दुष्यंत, प्रधान मंसूर अली, प्रेमवीर पाल, विरेंद्र गुर्जर, राकेंद्र चौधरी, उमेश कंसल मारूफ खां, राजेश, जयपाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें