फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सफाई कर्मियों के भरोसे है मॉडल स्टेशन

Mon, 05 Sep 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
स्टेशन परिसर में गंदगी का आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर का रेलवे स्टेशन भले ही मॉडल स्टेशनों में नाम शुमार है लेकिन स्टेशन की सफाई व्यवस्था महज चार सफाई कर्मियों के जिम्मे है। आलम यह है कि गंदगी के चलते प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक व टिकट घर पर खड़ा होना यात्रियों के लिए मुहाल हो गया है।
विज्ञापन


बता दें कि रेलवे स्टेशन पर सफाई का ठेका की मियाद समाप्त हो गई है। स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। स्टेशन पर लगभग 50 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।  ऐसे में मात्र चार सफाई कर्मियों के भरोसे यहां की सफाई व्यवस्था है। यह भी अलग-अलग रेलवे कार्यालयों में ड्यूटी करते हैं।

स्टेशन पर मुसाफिरों की सुविधा के लिए लगी एलसीईडी स्क्रीन धुल फांक रही है। इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों के जानकारी लेने के लिए कर्मियों का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर गंदगी का मामला बेहद गंभीर है। मामले को लेकर सीनियर डीसीएम से बात की जाएगी। साथ ही निरीक्षक कर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। प्रमोद कुमार, डीआरएम मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें