फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड खुलवाने की मांग

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू (अरा.) के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड का रास्ता खुलवाने की मांग की है। शुक्रवार को संगठन ने तहसीलदार पवन कुमार के माध्यम से एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि गांव हिम्मतपुर, हाईकोर्ट, राजपुर के कई खसरों में किसानों के खेतों पर आने-जाने का रास्ता सर्विस रोड से होकर जाता है। गंगा एक्सप्रेसवे के अधिकारी हिम्मतपुर पुल से रेलवे क्रॉसिंग की तरफ सर्विस रोड को बंद कर रहे हैं। इससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कत होगी और कृषि कार्य प्रभावित होंगे। लंबा चक्कर लगाकर खेतों पर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रास्ता बंद किया गया तो संगठन किसानों के साथ उग्र आंदोलन करेगा।
इसके अलावा सरदार जितेंद्र सिंह ने कहा कि गढ़ ब्लॉक के गांव लुहारी में पर्यावरण दिवस पर पौधों को रोपने के बजाय कूड़े में फेंक दिया गया। इसकी जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो(
इस दौरान महाराज सिंह, राजबीर सिंह, कमल सिंह, विरेंद्र सिंह, जय सिंह, जगवीर सिंह, मदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें