फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी के धर्मांतरण, दुष्कर्म मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संघ के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने शनिवार को सीएम के नाम तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने किशोरी के धर्मांतरण, दुष्कर्म के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन देते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव पंकज लोधी ने कहा नगर निवासी महिला की 15 वर्षीय किशोेरी का अपहरण कर धर्मांतरण कराने और दुष्कर्म के मामले में जनपद मुजफ्फनरगर के मुस्लिम समाज के युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में चिकित्सीय परीक्षण में चिकित्सक ने किशोरी को बालिग दर्शाया है। जो कि सरासर गलत है। इस बारे में जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत का आधार हीन निस्तारण किया गया है। जिससे पीड़ित पक्ष भी असंतुष्ट है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सीएम स्तर से गोपनीय जांच की जानी चाहिए। इसके अलावा चिकित्सकों के पैनल से किशोरी की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित विनोद शास्त्री, महेश मिश्रा, सनोज पंवार, चंद्र प्रकाश शर्मा, बबलू कुमार, तेजपाल सिंह सिंधु, राजवीर शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें