फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के टॉवर से गिरकर मजदूर की मौत

Mon, 21 Mar 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बिजली के टॉवर से गिरकर मजदूर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौदा हिंदुवान गांव के जंगल में बिजली के टॉवर से गिरकर एक मजदूर की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर मूल रूप से बंगाल रहने वाला था।
विज्ञापन


बड़ौदा हिंदुवान गांव के जंगल में इन दिनों 132केवी की बिजली लाइन बिछाने के लिए टॉवर लगाने का काम चल रहा है। रविवार शाम बिजली टॉवर पर काम करते समय अचानक मजदूर 22 वर्षीय शफीकगुल नीचे गिर गया। वह हादसे में गंभीर घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक बंगाल के जिला माला के छोटा कदम तल गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विनोद पांडेय ने बताया कि शफीकगुल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें