फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सांड़ से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। पुराना हाईवे पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिंभावली निवासी विष्णु और बाबूगढ़ निवासी राहुल हापुड़ में किसी होटल पर काम करते हैं। रविवार देर शाम विष्णु अपनी बाइक से हापुड़ के लिए निकला था। बाबूगढ़ से उसने साथी राहुल को लिया और पुराने हाईवे से हापुड़ जाने लगा, लेकिन जैसे ही वह सिमरौली के पास हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक सांड़ सड़क पर आ गया। बाइक उससे टकरा गई। तेज रफ्तार होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची बाबूगढ़ पुलिस ने दोनों को अस्पताल में पहुंचाय, लेकिन चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल गंभीर हालत में भर्ती है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अचानक सांड के सामने आने से दुर्घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें