गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी युवक का पिछले काफी दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। मंगलवार की शाम को वह खाना खाने के बाद सो गया था। बुधवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन कमरे में गए। जहां युवक को फंदे से लटका देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर एकत्र हो गई।
थाना पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला गृह क्लेश के कारण आत्महत्या का लग रहा है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।