फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मुर्गी फार्म संचालक का गन्ने के खेत में मिला शव

Thu, 28 Sep 2023 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सालारपुर में संदिग्ध दशा में घर से लापता हुए मुर्गी फार्म संचालक लटूर सिंह का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु की।
विज्ञापन


गांव सालारपुर निवासी सुशील ने बताया कि उसके पिता लटूर सिंह (60) खेतों के पास मुर्गी फार्म का संचालन करते थे। 27 सितंबर की शाम को वह घर से संदिग्ध दशा में लापता हो गए थे, जिनको काफी तलाशा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। बेटे ने पिता की गुमशुदगी को लेकर थाने में तहरीर दी थी। बृहस्पतिवार को जब वह खेतों पर पिता की तलाश में निकले तो पड़ोसी खेत मालिक सुरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की, लेकिन शव के आसपास कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में लटूर सिंह ने पुत्रवधू को चुनाव लड़ाया था, जिस पर जीत हासिल की थी। लूटर सिंह के दो बेटे सुशील और परवीन, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष सुमित तोमर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण किसी कीड़े के काटने से लग रहा है, शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।, मौत के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें