फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब ठेके के पास युवक का मिला शव

Mon, 03 Jun 2024 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चितौली रोड स्थित शराब के ठेके के पास एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। हालांकि सोमवार देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लोगों ने नगर के चितौली रोड स्थित शराब के ठेके के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। दो थानों की सीमा होने के कारण सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार व थाना हाफिजपुर प्रभारी विजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आसपास के लोगों से शव के शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि आशंका है कि अधिक शराब पीने के कारण युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


तीन दिन से लापता किशोर का सुराग नहीं

हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर के बुलंदशहर रोड स्थित बड़े मदरसे में पढ़ने वाला किशोर एक जून की शाम साढ़े सात बजे बिना बताए लापता हो गया। तीन दिन बाद भी किशोर का सुराग नहीं लग सका है। किशोर के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिहार अररिया के बांसबारी निवासी मोहम्मद जावेद ने बताया कि उसके मामा का पुत्र आरफीन बुलंदशहर रोड स्थित बड़े मदरसे में पढ़ता है। एक जून की शाम साढ़े सात बजे वह बिना बताए कहीं लापता हो गया। उसने उसकी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद वह थाने पहुंचा और किशोर की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कराई जाएगी। जल्द ही किशोर को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें