फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, आठ को दिया नोटिस

Mon, 03 Jun 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान धौलाना थाना के समीप बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे आईएम हास्पिटल को सील कर दिया है। वहीं, आठ अन्य अस्पतालों को नोटिस देकर पंजीकरण कराने व दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि धौलाना थाने के पास बिना पंजीकरण चल रहे आईएम नर्सिंग होम को सील कर दिया है। मौके पर मौजूद वार्ड ब्वाय ने बताया कि गांव देहरा निवासी डॉ. शाहरुख व गांव खिचरा निवासी इरफान द्वारा अस्पताल संचालित किया जा रहा है। वहीं, आठ अन्य अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन व विभिन्न मानकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिसमें गांव पिपलैंडा में संचालित न्यूज लाइफ अस्पताल, खुशी हॉस्पिटल, अल हयात अस्पताल, ग्राम खिचरा में सनराइज अस्पताल, नफीस जनता, धौलाना में आईएम हास्पिटल, राज नर्सिंग होम, सुमित्रा हॉस्पिटल, समाना मोड स्थित सविता नर्सिंग होम समेत नौ अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर रजिस्ट्रेशन व विभिन्न मानकों के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें