फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहपा के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Fri, 19 Dec 2025 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दहपा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि गांव दहपा में स्थित जंगल में ईंट भट्ठे के पास खेत में शव पड़ा है। सूचना के आधार पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आस पास में काम करने वाले लोगों से मामले की जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले है। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक आसपास के क्षेत्र में भीख मांगने का काम करता था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें