फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद निलंबित

Fri, 19 Sep 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गांव अनवरपुर में निरीक्षण के दौरान लगे आरोपों के मामले में अब डीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद को निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें जांच पूरी होने तक खंड विकास अधिकारी धौलाना के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


16 सितंबर को ग्राम पंचायत अनवरपुर में डीडीओ देवेंद्र प्रताप को कार्यों का निरीक्षण और सत्यापन करना था। आरोप है कि निर्धारित कार्यक्रम के बाद भी ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद ने ग्रामीणों को सूचना नहीं दी। यहां तक कि कार्यों के अभिलेख निरीक्षण के समय प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके अलावा डीडीओ के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। इस मामले में जिला विकास अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। लेकिन इसकी जगह अगले दिन जिला विकास अधिकारी पर गलत आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार व ब्लॉक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया।

मामले में अब डीडीओ देवेंद्र प्रताप ने ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद को निलंबित किया है। साथ ही खंड विकास अधिकारी सिंभावली को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन




एक दिन पहले ही मांगी थी माफी

डीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह पर थप्पड़ मारने और अपशब्द के आरोप लगाने वाले ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद ने बृहस्पतिवार को प्रकरण में हाथ जोड़कर माफी मांग ली। इस मामले में जांच समन्वय समिति ने ग्राम विकास अधिकारी के आरोपों की जांच के बाद उन्हें सिरे से नकार दिया था। बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी रमेश चंद ने आरोप लगाते हुए बताया था कि मंगलवार को उनके साथ जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह गांव अनवरपुर में निरीक्षण और चौपाल के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण और चौपाल को लेकर उन्होंने पूरी व्यवस्थाएं की हुई थीं। ग्रामीणों को भी बुलाया गया था। आरोप था कि निरीक्षण के लिए जिला विकास अधिकारी देरी से आए और उनके ऊपर बिना वजह गुस्सा करते हुए थप्पड़ मार दिया। यहां तक कि उनसे अपशब्द भी कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें