फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पुत्रवधू की मौत से ससुर को हार्टअटैक

Mon, 24 Oct 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
mosquito - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पटेलनगर निवासी एक परिवार पर बुखार ने कहर बरपाया है। बुखार से तीन दिन पहले पुत्रवधू की मौत हो गई, जबकि बेटा बुखार से पीड़ित है। सदमे में सोमवार को मृतका के ससुर किराना स्टोर संचालक को हार्टअटैक हो गया।
विज्ञापन


हालांकि मेरठ में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। मोहल्ला पटेलनगर निवासी किराना स्टोर संचालक अनिल सिंहल की पुत्रवधू रितु पत्नी कपिल को कई दिन से बुखार था।

हालात में सुधार नहीं होने के चलते तीन दिन पूर्व उनकी मौत हो गई। अनिल सिंहल के पुत्र कपिल भी इन दिनों तेज बुखार में हैं। प्लेटलेटस कम होने के कारण उनका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


इसके सदमे में सोमवार को अनिल सिंहल को हार्टअटैक हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में  भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


अनिल सिंहल के भाई सुशील सिंहल भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं, उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें