फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामपुर के ग्रामीण ने क्षतिग्रस्त की मजार, तनाव

Thu, 11 Aug 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त की मजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के श्यामपुर उर्फ शाहमीउद्दीनपुर गांव में मजार तोड़ने के आरोप में जेल से जमानत पर आए आरोपी ने फिर मजार में तोड़फोड़ कर दी। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीओ सिटी विशाल यादव को दिए शिकायती पत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहरी सिरे पर मजार है। कुछ समय पहले मजार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

इसके बाद समुदाय के लोगों ने रात के समय पहरा लगाना शुरू कर दिया। इसी बीच आरोपी को तोड़फोड़ करते पहचान हो गई। इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई तो आरोपी ने दोबारा ऐसा काम नहीं करने का वादा किया।
विज्ञापन


लेकिन कुछ समय बाद फिर से आरोपी ने वहीं काम कर दिया, जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी का चालान किया था। जमानत पर रिहा होकर आने के बाद से वह मजार में तोड़फोड़ और गंदगी करने का काम कर रहा है।

युवक की करतूत से ग्रामीणों में तनाव है। सीओ सिटी का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है। जिसकी जांच कराने कराएंगे। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। शिकायती पत्र देने वालों में युनूस, रहमत, पप्पू, बाबर अली, जमील, शब्बीर, निजाम, बुन्दू, इस्राईल, शेर मोहम्मद, इरशाद, जलील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें