पिलखुवा। साइबर ठगों ने कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी रामपाल सिंह से 99968 रुपये ठग लिए। शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित रामपाल सिंह ने बताया कि वह रेलवे रोड स्थित मारवाड़ इंटर कॉलेज में शिक्षक है। 10 सितंबर को साइबर ठगों ने मोबाइल पर बिना ओटीपी भेजे उसके बैंक खाता से 99968 रुपये निकाल लिए है। पीडि़त ने इसकी सूचना बैंक और साइबर क्राइम को दी। लेकिन अभी तक उसकी रकम वापस नहीं आई है। एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला साइबर अपराध से जुड़ा है, जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।