फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी कर कोल्हू चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा

Tue, 01 Nov 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हापुड़ डिवीजन में करीब 110 कोल्हू (क्रेशर) चल रहे हैं। बिजली निगम से सिर्फ दो कोल्हू संचालकों ने ही कनेक्शन लिया है। बिजली निगम अफसरों को लगातार चोरी से कोल्हू चलाए जाने की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन


एसडीओ द्वितीय ने गांव-गांव जाकर चोरी की बिजली से कोल्हू चलाने वालों पर कार्रवाई की रणनीति तैयार की है। गन्ना मिलों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने परेशान किसान धड़ल्ले से कोल्हुओं पर गन्ना डाल रहे हैं।

गन्ना की आवक बढ़ती देख देहात क्षेत्र में करीब 110 कोल्हू लग चुके हैं। डीजल का दाम अधिक होने से इंजन द्वारा कोल्हू चलाने पर संचालकों को खास मुनाफा नहीं होता। ऐसे में अनेक कोल्हू संचालक चोरी की बिजली से कोल्हू चला रहे हैं।
विज्ञापन


बिजली चोरी से निगम को काफी नुकसान होता देख निगम अफसरों ने गांवों में औचक निरीक्षण करने की रणनीति बनाई है। एसडीओ दीपांशु ने बताया कि चोरी की बिजली से कोल्हू चलाए जाने की सूचना मिल रही है। जल्द ही औचक निरीक्षण कर कोल्हू की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें