फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का गला रेतकर हत्या का प्रयास

Mon, 01 May 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रविवार रात रिश्तेदार ने फोन कर थ्रीव्हीलर चालक को धोखे से बुला लिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेत दिया। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


खिचरा निवासी यामीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रविवार रात उसका पुत्र मोहम्मद आसिफ लालकुआं से मसूरी के लिए थ्रीव्हीलर लेकर निकलने वाला था। उसी दौरान उसके फुफेरे भाई वकील की मोबाइल पर कॉल आई।

उसने आसिफ से रुकने के लिए कहा। कुछ देर बाद वकील एक आदमी के साथ लालकुआं पहुंचा। आसिफ दोनों को बैठा कर खिचरा के लिए आ रहा था। पिपलैड़ा के पास वकील ने लघु शंका करने के लिए आसिफ  से थ्री व्हीलर रुकवा दिया।
विज्ञापन


तभी वकील ने अपने साथी की मदद से आसिफ  को मारने की नीयत से उसका गला रेत दिया और लहुलुहान स्थिति में फेंककर फरार हो गये। आसिफ की कराहने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी हरिनंदन शर्मा ने बताया कि यामीन की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें