फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी पर तेजाब फेंकने वाला पिता गिरफ्तार

Mon, 01 May 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मानिकचंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटी पर तेजाब फेंकने के आरोपी पिता को हाईवे पुलिस ने रविवार की रात्रि गोवर्धन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। तेजाब से गंभीर रूप से झुलसी बेटी का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। 
विज्ञापन


हाथरस जनपद में सासनी गांव के रहने वाले मानिकचंद ने अपनी विवाहित पुत्री खुशबू पर हाईवे थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में जाकर तेजाब फेंक दिया था। खुशबू के पति विनोद और तीन साल की बच्ची तृषा भी इससे झुलस गए थे। खुशबू इस गांव में अपने पति के साथ किराये पर रहती है। सोमवार को आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया।

पुलिस की जांच में जो मामला निकलकर आ रहा है उसके मुताबिक मानिकचंद का पत्नी सरिता से विवाद चल रहा है। सरिता हाथरस में मायके में रह रही है। मानिकचंद सरिता के साथ मारपीट करता था। मानिकचंद के व्यवहार से पूरा परिवार परेशान है। थाने तक भी मामला पहुंचा। 
विज्ञापन


खुशबू हमेशा मां सरिता का पक्ष लेती थी। सरिता ने पिछले महीने थाने में जाकर भी अपनी मां के पक्ष में बयान दिया था। पिता पर आरोप लगाया था कि वह महिलाओं की खरीद फरोख्त करते हैं। पैसे लेकर शादी कराते हैं। इसी को लेकर मानिकचंद अपनी बेटी से रंजिश रखने लगा था और उस पर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें