फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी, घायल

Sun, 10 Apr 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। आनन फानन में घायल युवक को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहल्ला करीमपुरा निवासी हाजी अब्दुल रसीद ने मोहल्ला अलीनगर निवासी फुरकान और करीमपुरा निवासी मोहम्मद अली के खिलाफ एक अप्रैल 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था कि वह उससे रंगदारी मांगते हैं।

रंगदारी नहीं देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। शनिवार रात हाजी अब्दुल रसीद का पुत्र हाजी नईम किसी परिचित के घर मिलने के लिए आया था। रात जब वह घर वापस आ रहा था तभी उसके एक दोस्त ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और हाजी नईम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें एक गोली उसकी हाथ में लगते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और आरोपियों के पीछे दौड़ पड़े।

लेकिन हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।  पीड़ित के पिता ने हारून, फुरकान, रिजवान, मोहम्मद अली और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसएचओ वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें