फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े दराती की नोंक पर महिला से रेप

Mon, 17 Oct 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
rape victim - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिनदहाड़े एक गांव में खेत में चारा काट रही महिला सेे गांव निवासी एक युवक ने दराती की नोंक पर रेप किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पूर्व में भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है। जानकारी के अनुसार एक गांव निवासी महिला सोमवार सुबह खेत में चारा काट रही थी।

तभी गांव निवासी ललित वहां पहुंच गया। उसने महिला से दराती छीन उसकी गर्दन पर रख जबरन रेप किया। महिला के विरोध करने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बताया जा रहा है कि तीन वर्ष पूर्व गांव की ही एक युवती से रेप के आरोप में युवक जेल जा चुका है। 20 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।

सीओ विशाल यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें