थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव अमीपुर नंगौला में गैर समुदाय के एक युवक पर विशेष संप्रदाय की एक युवती के अपहरण का आरोप लगाया है। युवती के परिजनों ने धर्म परिवर्तन की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गांव अमीपुर नंगौला निवासी संप्रदाय विशेष की एक युवती को पड़ोस का ही दूसरे संप्रदाय का एक युवक अपहरण कर ले गया। इस दौरान युवती अपने साथ एक लाख रुपये भी ले गई।
काफी देर तक युवती का पता नहीं चला तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं लगा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। परिजनों ने आरोपियों पर धर्मांतरण का आरोप लगाया है।
मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों से की गई है। सीओ विशाल यादव का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। युवती को सकुशल बरामद करने का प्रयास करते हुए जल्द बरामद कर लिया जाएगा।