कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव में रविवार की रात ओमप्रकाश चौहान के घर दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हथियार से लैस बदमाशों ने घर के सभी सदस्य का हाथ-पैर बांधकर एक कमरे बंद कर दिया। लाखों रुपये के आभूषण समेत हजारों के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया।
शोरगुल सुन पहुंचे लोगों ने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। लेकिन कोई सुराग हाथ न लग सका। कोतवाली क्षेत्र के मीरगंज गांव में रविवार के रात ओमप्रकाश चौहान के घर रात 12 बजे के एक युवक पानी मांगने के लिए दरवाजा खटखटाया।
जैसे ही ओमप्रकाश की पत्नी राजवंती ने पानी देने के लिए दरवाजा खोला। वैसे ही करीब 15 मुंह बांधे बदमाश असलहा लेकर घर में घुस गए। जहां राजवंती देवी तथा उनके पुत्र सुनील चौहान, मोनू चौहान, प्रद्युम्र चौहान क हाथ-पैर रस्सी और गमछे से बांध कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान लाखों रुपये के आभूषण, 10 हजार नकदी और गैस सिलेंडर समेत अन्य हजारों रुपये का सामान लेकर चले गए।
पीड़ित राजवंती देवी ने पति ओमप्रकाश चौहान को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ओम प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी छानबीन किया। लेकिन बदमाशों का कहीं सुराग नहीं मिला। इसको लेकर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।